RAS अधिकारी कैसे बने
कैसे बने RAS अधिकारी Rajasthan administrative services, राजस्थान प्रशासनिक सेवा , राजस्थान राज्य की सर्वोच्च सेवा है । इस परीक्षा का आयोजन (राजस्थान लोक सेवा आयोग) अजमेर द्वारा किया जाता है । RAS की परीक्षा देने के लिए स्नातक होना आवश्यक है। लेकिन जिस विधार्थी का स्नातक का अन्तिम वर्ष चल रहा है वो भी इस परीक्षा को दे सकता है।
राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS ) की तरह ही तीन स्तर होते हैं, जो इस प्रकार है -
1. प्रारम्भिक परीक्षा - इस परीक्षा में objective type प्रश्न पुछे जाते हैं जिसमें कुल प्रश्नों की संख्या 150 होती है । प्रारम्भिक परीक्षा में राजस्थान का इतिहास, राजस्थान भूगोल, राजस्थान कलां संस्कृति , राजस्थान अर्थव्यवस्था , राजस्थान राजनीति, भारत का इतिहास एवं संस्कृति, भारत व विश्व का भूगोल, भारतीय संविधान एवं शासन प्रणाली ,गणित एवं तर्कसमता ,विज्ञान व प्रोद्योगिकी तथा समसामयिक विषयों से प्रश्न पुछे जाते हैं । इस परीक्षा के अंक चयन सुची में नहीं जुड़ते।
2. मुख्य परीक्षा - इस परीक्षा में कुल चार प्रश्न पत्र होते हैं , जो 800 अंकों के होते है । ये चारों प्रश्न पत्रों की प्रकृति लिखित होती हैं अर्थात इसमें विधार्थी को लिखना पड़ता है । इन चारों पेपर में 15, 50,100 शब्दो के उत्तर लिखने पड़ते हैं । इन प्रश्न पत्रों में तीन प्रश्न पत्र समान्य अध्ययन के तथा चौथा प्रश्न पत्र भाषा का होता है जिसमें हिन्दी व अंग्रेजी भाषा का ज्ञान पुछा जाता है। इन चारों प्रश्न पत्रों को निम्न प्रकार में बांटा गया है -
Paper 1. - राजस्थान ,भारत व विश्व का इतिहास , राजस्थान भारत व विश्व अर्थव्यवस्था, समाजशास्त्र, प्रबंधन , लेखांकन एवं अंकेक्षण आदि विषय ।
Parer 2. प्रशासकीय नीतिशास्त्र , सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ,भारत , राजस्थान व विश्व भूगोल आदि विषय।
Paper 3. भारतीय संविधान एवं विश्व राजनीति एवं समसामयिक मामले ,लोकप्रशासन एवं प्रबंधन , खेल एवं योग , व्यवहार व विधि आदि विषय ।
Paper 4. सामान्य हिन्दी व अंग्रेजी ।
3. साक्षात्कार - मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है । जो 100 अंकों का होता है ।
मुख्य परीक्षा के 800 अंक और साक्षात्कार के 100 अंक के योग के आधार पर ही अन्तिम चयनित सुची बनाई जाती है , जिसमें अभ्यर्थियों के उनके अंकों के अनुसार सेवा मिलती है। धन्यवाद
कुछ महत्वपूर्ण पुस्तक सुची RAS परीक्षा के लिए नीचे दी गई है। जो इस प्रकार हैं -
Paper 1. राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृति, - RBSE ,और लक्ष्य राजस्थान या जैन एंड माली (राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी)
भारत का इतिहास एवं संस्कृति - प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास के लिए किरण कम्पीटिशन गाइड एवं आधुनिक भारत के लिए स्पेक्ट्रम पढ़ सकते हैं और इनके साथ RBSE पुस्तकें भी पढ़ें।
आधुनिक विश्व का इतिहास - RBSE 11th ,और NC विश्नोई
भारत और विश्व अर्थव्यवस्था, - इसकी तैयारी लगभग करंट से हो जाती है , यदि इसके साथ vision ias की करंट की मासिक पत्रिका पढ़ें तो अच्छा रहेगा ।
राजस्थान की अर्थव्यवस्था - इसके लिए आर्थिक समीक्षा एवं बजट पढ़ें।
समाजशास्त्र - इसके लिए RBSE बुक्स एवं किसी भी कोचिंग के नोट्स पढ़ सकते हैं ।
प्रबंधन - इसके लिए NCERT बुक्स एवं किसी भी कोचिंग नोट्स।
लेखांकन एवं अंकेक्षण - NCERT एवं कोचिंग नोट्स।
Paper 2 - नीतिशास्त्र - RBSE 11व 12 कक्षा की पुस्तकें एवं महेश ओला की बुक
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी - NCERT Book एवं दृष्टि आइएएस की बुक
भारत व विश्व का भूगोल - NCERT 11व 12 कक्षा , और महेश कुमार बर्णवाल की भूगोल एक समग्र अध्ययन ।
राजस्थान का भूगोल - हरिमोहन सक्सेना ( राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी) या लक्ष्य राजस्थान।
Paper 3 . भारतीय संविधान एवं राजनीतिक व्यवस्था - M laxmikant
विश्व राजनीति के लिए NCERT 11वी की समकालीन विश्व राजनीति व vision ias monthly करंट पत्रिका
एवं समसामयिक मामलों के लिए vision ias monthly magzine करंट।
लोक प्रशासन एवं प्रबंधन - RBSE 11 व12 कक्षा की लोक प्रशासन की पुस्तकें एवं राजकुमार कस्वा की पुस्तक
खेल एवं योग -RBSE एवं कोचिंग नोट्स
व्यवहार - NCERT मनोविज्ञान 11व 12 class book ,
विधि के लिए RBD publication सरकार के कुछ अधिनियम व कोचिंग नोट्स।
Paper 4 - सामान्य हिन्दी -इसके लिए RBSE हिन्दी व्याकरण व राघव प्रकाश
अंग्रेजी के लिए B.K rasthogi की पुस्तक अच्छी है ।
सभी को बहुत बहुत धन्यवाद। इस प्रकार की परीक्षा संबंधी जानकारी हम समय समय पर आपको उपलब्ध करवाते रहेंगे ।
Comments
Post a Comment
Please do not enter any spam link the comment box